बिलासपुर

CG CRIME : खाली घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार

बिलासपुर।सिरगिट्टी पुलिस ने सुनसान घरों को निशाना बनाकर कीमती सामानों पर हाथ करने वाले आदतन बदमाश और चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अलग अलग स्थानों पर चोरी करना भी कबूल किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380, 34 का अपराध किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब सवा लाख रूपयों का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की नगदी 8000 रूपए खर्च कर दिए है। पुलिस ने दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस को सूत्रों की खबर मिली कि राहुल साहू उर्फ बजरंगी और महेश साहू उर्फ मोटा रात्रि मे लोहे का राॅड लेकर घूम रहे है। दोनो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जानकारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस टीम ने दोनो संदेहियों को रूचिका विहार के पास  घेराबंदी कर धर दबोचा।

दोनो ने पूछताछ के दौरान बताया कि शारदा मंदिर के पास किराना दुकान से साबुन, सिगरेट, गुटखा पैकेट, गिफ्ट आईटम पार किया है।  शिव मंदिर नयापारा सिरगिट्टी स्थित घर से चांदी का पायल, बिछिया, सिलिंग फैन, नगदी रकम 8000 रूपये की चोरी की है। इसके अलावा रूचिका विहार स्थित घर से फ्रीज, टीव्ही, गैस सिलेण्डर समेत  सोने चांदी के जेवर चोरी किया है।

दोनो आरोपी से चोरी को अंजाम देते समय उपयोग किए गए लोहे का राॅड बरामद किया। साथ ही  अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए सामान गैस सिलेण्डर, फ्रीज, टीव्ही, तीन जोडी चांदी का पायल और बिछिया जब्त किया है। आरोपियों के पास से 5 नग नहाने का साबुन, गिफ्ट आईटम बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब एक 25 हजार रूपयों से अधिक है। दोनो आरोपियों ने जानकारी दिया कि चोरी की 80 रूपया खर्च कर दिया है। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद दोनो आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page