छत्तीसगढ़

दुल्हन के जोड़े में जंगल मे मिली युवती की लाश..फॉरेस्ट गार्ड ने पुलिस को दी इसकी तत्काल सूचना

धमतरी।जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र के अमलीपारा जंगल में दुल्हन के जोड़े में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। पैर में आल्ता लगा हुआ था। उसके शव को वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड ने देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुरुवार को मुरुमसिल्ली बांध की तरफ गए थे। इस दौरान उन्होंने बांध से आगे जंगल में लाश देखी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तब ये पता चला कि युवती की उम्र करीब 25 साल के आस-पास होगी और वह शादीशुदा है।

शरीर से कुछ कपड़ों को भी उतार दिया गया था। चेहरा सड़ चुका है। इसलिए आशंका जताई जा रही है। पहले उसका रेप किया गया है। इसके बाद उसके सिर को कुचला गया है और मार दिया गया है। युवती के पैर में आल्ता भी लगा था। ऐसे में लग रहा है कि उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

वहीं इस मामले पर केरेगांव थाना प्रभारी ने बताया कि मुरुमसिल्ली बांध से करीब 2 किमी अंदर जंगल में लाश मिली है। जिस स्थिति में लाश मिली, संभवत: हफ्तेभर के अंदर शादी हुई है। शुरुआती जांच में दुष्कर्म, सिर कुचलकर हत्या करने की आशंका है। आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page