जशपुर से गंगा राम,कुनकुरी से विष्णुदेव साय और पत्थलगांव से गोमती साय के नाम पर विधानसभा प्रत्यासी के रूप में लग सकती है मुहर,जल्द

जशपुर। जिले से भाजपा प्रत्यासियों के नाम का जल्द ऐलान हो सकता है,सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हो रहा है कि जशपुर जिले से विधानसभा प्रत्यासियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।
जिसका औपचारिक घोषणा आज के बैठक उपरांत होना बचा है। ऐसी जानकारी है की जशपुर से गंगा राम,कुनकुरी से विष्णुदेव साय और पत्थलगांव से श्रीमती गोमती साय के नाम पर विधानसभा प्रत्यासी के रूप में सहमति बन चुकी है।
शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चर्चा उपरांत जल्द ही घोषणा किए जाने की प्रक्रिया की जा सकती है।तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्यासियों के नाम का घोषणा भाजपा द्वारा जारी दूसरी सूची में आने की संभावना है दावा है की आज इन नामों पर मुहर भी लग जायेगा और दूसरे सूची में नाम जारी भी किया जाएगा।
जिस जानकारी के अनुसार जशपुर से गणेश राम भगत,श्रीमती रायमुनी भगत,श्रीमती शारदा प्रधान,शोभापती कोरवा और अरविंद भगत भी अन्य दावेदार के रूप में शामिल हैं, इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में वेद प्रकाश भगत, भरत साय,श्रीमती गोमती साय का नाम दावेदार के रूप में सामने आया है, इसी प्रकार पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र बेसरा,सालिक साय,डॉक्टर बी एल भगत संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं।