छत्तीसगढ़

Cg News : कांग्रेस के लेटर हेड फर्जीवाड़ा…भाजपा पार्षदों ने लगाया आरोप…पत्र में पार्षद का हस्ताक्षर और सील सिक्का फर्जी

कोरबा।भाजपा पार्षद और नेताओं ने कटघोरा थाना पहुंचकर फर्जीवाड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। भाजपा पार्षद और मण्डल पदाधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि किसी ने फर्जीवाड़ा कर शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड  में भाजपा पार्षद का फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाया है। धोखाधड़ी किया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में पतासाजी करने को कहा है। 

 भाजपा नेता और पार्षदों ने कटघोरा थाना पहुंचकर फर्जीवा़डा का शिकायत दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत में बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह में निर्वाचित पार्षद के नाम से फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर पत्र जारी किया गया है। लेटर हेड में लिखे पत्र में किसी ने कूटरचना और धोखाधड़ी का गंभीर अपराध किया है। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि 13 जून को शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में कटघोरा विद्युत मण्डल को कुछ विषयों को लेकर एक पत्र जारी किया है। पत्र में वार्ड क्र.15 का सील लगाकर निर्वाचित पार्षद का फर्जी दस्तखत किया गया है। जबकि पार्षद अजय गर्ग भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य और जनप्रतिनिधि हैं। बावजूद इसके किसी ने फर्जीवाड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लेटरहेड पर भाजपा पार्षद का हस्ताक्षर और सील लगाकर पत्र जारी किया है. लेटर हेड में कांग्रेस पदाधिकारियों का नाम भी है।

भाजपा नेताओं ने पुलिस को जानकारी दिया कि नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्र.15 इंदिरानगर से जनता ने भाजपा पार्षद को चुना है। बावजूद इसके किसी ने कांग्रेस लेटरहेड में भाजपा पार्षद के नाम से कटघोरा विद्युत मण्डल को पत्र जारी किया है.। ऐसा किया जाना दण्डनीय अपराध है। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ छानबीन कर सख्त कार्रवाई किया जाना जरूरी है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद पवनकुमार अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अजय धनोंदिया,मण्डल के महामंत्री समजीत सिंह, अमित जायसवाल, नवनीत पटेल, मनोज दुबे,गंगा पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page