छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में चाइनीज मांझे का खौफ जारी…

रायपुर।चाइनीज मांझे से युवक का कटा गाल, चेहरे पर लगे 34 टांके, निगम नेताप्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल।

कहा, निगम और जिला प्रशासन के नाक के नीचे चाइनीज मांझा बिक रहा है और जिला प्रशासन इस पर कोई सख्त एक्शन नही ले रही है।

माझें का शिकार युवक…का कहना है

आपको बता दें प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पंडरी एक्सप्रेस-वे पर स्कूल जा रही बहन को छोड़ने निकले युवक संकल्प द्विवेदी गंभीर हादसे का शिकार हो गए। तेज धार वाले मांझे ने उनके दोनों गाल चीर दिए, जिससे उन्हें आपातकालीन रूप से अस्पताल में भर्ती कर 34 टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत बताई है।

घटना उस समय हुई, जब संकल्प बाइक से अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अचानक सड़क पर फैले चाइनीज मांझे की धार सीधे उनके चेहरे से टकरा गई। हादसे में संकल्प के चेहरे पर गहरे जख्म आए, जबकि उनकी बहन के हाथ में भी हल्की चोट आई। संकल्प का कहना है कि एक पल में सब कुछ बदल गया और अब उन्हें लंबे इलाज और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page