छत्तीसगढ़रायगढ़

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह….

रायगढ़। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने वाले कर्मठ शासकीय सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु शुरू की गई अभिनव पहल के तहत आज जिला कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण ही शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है।

सम्मानित कर्मचारियों में राजस्व विभाग से स्टेनोग्राफर…

वर्ग-03- श्रीमती अल्पा बेहरा, भू-अर्जन शाखा से सहायक ग्रेड-02 श्री मुकेश भोई एवं सीएसआर शाखा से सहायक ग्रेड-03 श्री केशव साहू, आदिवासी विकास विभाग से सहायक ग्रेड-3 श्रीमती लिपियंका बसंत, खाद्य विभाग से सहायक ग्रेड-3 सुश्री रंजीता दास, खनिज विभाग से सहायक खनि अधिकारी श्री आशीष गड़पाले, समाज कल्याण विभाग से कार्यपालिक कलाकार श्री नवरतन सिंह बिंझवार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक ग्रेड-2 श्री देवेन्द्र वर्मा एवं परियोजना समन्वयक श्री शोभेन्द्र डनसेना शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से यह नवाचार 01 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में लागू किया गया है। इसके अंतर्गत शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को प्रत्येक माह सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनकी सेवाओं को पहचान दी जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page