
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत के साथ ही बाढ़ को लेकर खबरें आ रही है एक खबर के मुताबिक सरगुजा जिले के मेनपाट इलाके में मनी नदी में अचानक आई बाढ़ से मां -बेटी सहित चार लोग बह गए जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी मिली है कि सरगुजा जिले के मेनपाट इलाके में ढोंढा गांव में ग्रामीण पूटू बिनने जा रहे थे गए थे जाते समय मनी नदी में घुटनों तक पानी था लेकिन लौटते समय पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और कमर से ऊपर बहने लगा तेज बहाव की चपेट में सोमारी (45 वर्ष ), उसकी बेटी अंकिता ( 8 वर्ष ), बिनावती ( 30 वर्ष )और आरयस (3 वर्ष ) – इस तरह चार लोग बह गए। सभी ढोंढा गांव के रहने वाले हैं।
इसकी खबर प्रशासन को दी गई और गांव के लोग खुद भी खोजबीन में जुट गए प्रशासन और पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम ने लगातार खोजबीन की जो लगातार चलती रही इस खबर के लिखे जाने तक लापता लोगों का के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
वहीं दूसरी तरफ जशपुर जिले के कुनकुरी के ढोडीबहार में ईब नदी के टापू पर बाढ़ में फंसे चार लोगों को 18 घंटे के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।