
रायगढ़।शहर के कई वार्डों में पिछले कई महीनों से सुबह-शाम सिर्फ एक-एक घंटे नल का पानी मिल रहा है। इसके साथ ही अधिकांश वार्डों के बोर कनेक्शन या तो बंद हैं या खराब पड़े हैं। इस स्थिति ने आम लोगों का जीवन बेहद कठिन बना गया है।
अमृत मिशन के नाम पर प्रायः शहर के सभी घरों में लगे नल कनेक्शन से बदबूदार पानी आ रहा है नल में जो पानी आ रही उसमे अजीब से सड़ांध जैसे बू आने लगी है जिसे शहर के लोग पीने के लिए मजबूर है साहब…इसे अनदेखा करना जिससे भविष्य में लोगों की सेहत पर भारी भरकम असर पड़ सकता है याद रखे जल ही जीवन यदि जल ही शूद्ध नहो तो वह बीमारी और विनाश का कारण है, नल खुलने के समय सुबाह 7: बजे से 8 बजे के बीच और शाम 4 : बजे 5 : बजे के बीच आ रहे पानी की तत्काल जांच होनी चाहिए।जिससे दूध का दूध और पानी का पानी सामने आयेगा।
दिक्कत छोटी नहीं है…
एक घंटे की सप्लाई में एक औसत परिवार की मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। पीने का पानी, खाना बनाना, नहाना, कपड़े धोना और शौचालय के लिए पानी स्टोर करना – ये सब एक घंटे में संभव नहीं है। खासकर चढ़ती गर्मी के मौसम में, जब पानी की खपत बढ़ जाती है, हालात और खराब हो बद्दतर हो जाते हैं।
इससे बुजुर्ग, बीमार और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित कर है।
समस्या की जड़ कहाँ है?…
1.कई दिनों से शहर के कई वार्डों में बोरवेल खराब पड़ी हुई है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नही है।
- रखरखाव की कमी : वार्डों में कई बोरवेल की मोटरें महीनों से खराब हैं। शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही जिस वार्ड में वार्ड मेम्बर जागरूक है जो लोगों की समस्या को थोड़ा अच्छे से समझता है वो कोशिश जरूर करता है लेकिन समस्या वैसी की वैसी ही बनी हुई रहती है।
जलापूर्ति पर वार्डवासियों के प्रशासन से कुछ सीधे सवाल…?
नगर निगम और जल विभाग से वार्डवासी जानना चाहते हैं कि हर वार्ड में प्रतिदिन कितना पानी सप्लाई करने का मानक है और वास्तव में कितना दिया जा रहा है? वार्डो में बंद पड़े बोरवेल को चालू करने की कोई समय-सीमा तय है या नहीं?
शहर के आम आदमी के द्वारा टैक्स समय पर देने के बावजूद मूलभूत सुविधा न मिलना शहर के वार्ड के नागरिकों में निराशा पैदा कर रहा है। पारदर्शिता की कमी से यह निराशा अविश्वास में बदल रही है।समस्या गंभीर है, लेकिन समाधान असंभव नहीं। जरूरत है इच्छाशक्ति और त्वरित कार्रवाई की सभी खराब बोरवेल और मोटरों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए
हर वार्ड में पानी सप्लाई का शेड्यूल और मात्रा का बोर्ड सार्वजनिक तौर पर लगाया जाए।
पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या को पहली प्राथमिकता दे।
एक घंटे की सप्लाई किसी भी शहर की पहचान नहीं हो सकती। हमें उम्मीद है कि वार्डों में बंद बोरवेल जल्द ही ठीक कर हर घर के नल में पर्याप्त पानी आएगा।





