छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ जिले की रहने वाली किरण पिस्ता का नेशनल महिला फुटबॉल टीम में सिलेक्शन

बालोद।छत्तीसगढ़ ने खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल प्रदेश के बालोद जिले की रहने वाली किरण पिस्ता का नेशनल महिला फुटबॉल टीम में चयन किया गया है। किरण ने अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके माता-पिता भी बेटी की इस उपलब्धि से खुश है।

माता-पिता का सपना है कि उनकी बेटी भारतीय महिला फुटबाल टीम में शामिल होकर देश के लिए खेले।

बता दें कि किरण पुणे में आयोजित अभ्यास सत्र में अपनी तैयारी कर रही हैं। वे केरल की केरला ब्लास्टर टीम की सदस्य हैं। अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। बचपन से ही उनकी फुटबॉल के प्रति दीवानगी थी। वे 5 साल की उम्र से फुटबॉल खेल रही हैं।

उन्होंने प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी स्कूल तक की पढ़ाई बालोद के में की। बचपन में बालोद के संस्कार शाला मैदान में फुटबॉल खेला। कॉलेज की पढ़ाई करने रायपुर चली गई। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा हैं। उनके पिता महेश राम पिस्दा बालोद जिला कलेक्ट्रेट के निर्वाचन विभाग में बाबू हैं।

किरण के पिता महेश राम पिस्दा ने बताया कि वह अब तक 18 नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। कई मेडल भी जीत चुकी हैं। स्कूली गेम्स व केरला ब्लास्टर की टीम से असम, मणिपुर, अंडमान निकोबार, अनुगुल (ओडिशा), अंबाला, गुंटूर, चेन्नई व सीनियर नेशनल में पंजाब कटक, अरुणाचल प्रदेश, केरला में खेल चुकी हैं। इंडियन कैम्प जमशेदपुर के अलावा यूनिवर्सिटी गेम में भुवनेश्वर खेल चुकी हैं।

प्रोफेशनल गेम में भुवनेश्वर में भी हीरो इंडियन वी लीग खेल चुकी हैं। इसी वर्ष केरल में आयोजित केरला वुमेंस लीग में केरला ब्लास्टर की ओर से फारवर्ड में अपने खेल से बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय फुटबॉल टीम के सलेक्टर्स को ध्यान आकर्षित किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page