छत्तीसगढ़रायगढ़

विशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जताया आभार…

रायगढ़।क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम तथा धार्मिक नगरी प्रयागराज के लिए रायगढ़ होकर साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। काउंसिल ने इसे रायगढ़ की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि रायगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर काउंसिल लगातार रेलवे प्रशासन के समक्ष मांगें उठाती रही है। इसी क्रम में विगत 27 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के रायगढ़ आगमन के दौरान ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा था। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मांग क्रमांक 7 के माध्यम से रायगढ़ होकर दक्षिण भारत, विशाखापत्तनम, चेन्नई, तिरुपति बंगलुरु आदि क्षेत्रों के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की गई थी। वहीं मांग क्रमांक 9 में महाकुंभ में समय प्रयागराज के लिए दी गई सुविधा को पुनः प्रारंभ कर रायगढ़ होकर प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी।शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों मांगों को स्वीकार करते हुए रायगढ़ होकर दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम और प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा प्रारंभ किए जाने का निर्णय रायगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। इससे रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन महत्वपूर्ण गंतव्यों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन काउंसिल हमेशा से रायगढ़ की जनहितकारी रेल मांगों को लेकर सक्रिय रही है और भविष्य में भी क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मांगो को रखती रहेगी।

ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के संरक्षक गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष सुनील मेघवाल बिरादराना संगठन के साथी बासुदेव शर्मा शशि भूषण सिंह, खगेश पटेल, देवेंद्र पटेल, कामरेड अनीता नायक, काजल विश्वास,साथी रंगापति बारीक़, प्रवीण तम्बोली, विष्णु यादव, वेद प्रकाश अजगले, गोपाल नायक, कान्हा लाल बरेठ संजीव सेठी, मदन पटेल, लंबोदर साव, समेलाल, बसंत दुबे, फत्तेचंद पटेल, नीलकंठ साहू डी. के. सिंह, सामंत कुमार आदि ने मांग पर सकारात्मक निर्णय के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ट्रेड यूनियन काउंसिल की अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page