छत्तीसगढ़भिलाई

दुखद: बीबीए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी, जबकि मां और बहन जबलपुर शादी में गए थे। युवक बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। युवक का नाम आयुष झारिया (20) है, जो कि रुंगटा कॉलेज के बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता संतोष झारिया DSP हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते हैं।

इसके बाद पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि आयुष बीबीए का पढ़ाई कर रहा था। पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आ सके। हालांकि, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page