छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

बड़ी खबर : 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा फैसला

रायपुर।युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन जारी किया है। जिसमें 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। जिसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर सीधी भर्ती होगी। ऑनलाईन आवेदन 6 मई से भरे जा सकेंगे। भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा ली जाएगी।

रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया शुरू

व्यापमं ने विभिन्न् विभागों की संयुक्त भर्ती परीक्षा के कौशल परीक्षण को रोका है। इनमें पुलिस विभाग के विभिन्न् पदों पर भर्ती की प्रक्रिया स्थगित की गई। सेट परीक्षा का प्रस्ताव उच्च शिक्षा में ही में रोका गया। सीजीपीएससी ने 171 राज्य सेवा सर्विस की भर्ती की प्रक्रिया साक्षात्कार के बाद रोकी दी। 595 प्रोेफेसरों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी ।

इन पदों के लिए होंगे आदेश

आरक्षण रोस्टर की वजह से उन विभागों में जहां पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई थी वहां पर नियुक्ति आदेश जारी करने विभाग को सूची भेजी गई है। इनमें सिंचाई विभाग में 400 सब इंजीनियरों की नियुक्ति प्रमुख है। इसी प्रकारण खनिज निरीक्षक के पद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं विभागों में पदोन्नति के प्रकरण भी अटके हुए थे, उनकी डीपीसी के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page