छत्तीसगढ़रायगढ़

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

🚨 पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता—एसएसपी शशि मोहन सिंह*

रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता की माता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ युवक कुश सिदार उर्फ छोटे द्वारा दुष्कर्म किया गया है। महिला ने बताया कि वह 25 मई को अपने कार्य से ओडिशा गई हुई थी। 27 मई को घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि 26 मई की सुबह जब उसके पिता जी घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान कुश सिदार उर्फ छोटे घर आया और उसके साथ गलत कार्य किया।

रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी कुश सिदार उर्फ छोटे पिता चैन सिंह (19 वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 64(2)(k) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को 28 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त,सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :-

महिलाओं, युवतियों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। समाज के सभी नागरिकों से अपील है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।”

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page