छत्तीसगढ़बिलासपुर

2022 से किराया बकाया, हाईटेक बस स्टैंड में 19 बस संचालकों के कार्यालय सील…

बिलासपुर।नगर पालिक निगम बिलासपुर ने राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए किराया बकाया रखने वाले बस संचालकों के कार्यालयों पर ताला बंद कर दिया।

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर जोन क्रमांक-2 एवं अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड परिसर में स्थित 19 दुकानों-कार्यालयों को सील कर दिया।

वर्ष 2022 में हाईटेक बस स्टैंड नगर निगम के अधीन आने के बाद परिसर में संचालित दुकानों एवं कार्यालयों का किराया नियमित रूप से निगम को जमा किया जाना था। इसके बावजूद संबंधित बस संचालकों द्वारा लगातार किराया जमा नहीं किया गया।

नगर निगम द्वारा समय-समय पर सूचना एवं भुगतान के लिए अवसर दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम के अनुसार संबंधित बस संचालकों पर लगभग एक करोड़ रुपये का किराया बकाया है। ये दुकानें एवं कार्यालय बस संचालन एवं टिकट बुकिंग सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जा रहे थे।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक समस्त बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक इन कार्यालयों पर ताला बंदी की कार्रवाई जारी रहेगी।

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों से प्राप्त होने वाले राजस्व की सुरक्षा और वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम की आय को प्रभावित करने वाले किसी भी बकायादार के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी बकायादारों से शीघ्र बकाया राशि जमा करने की अपील करते हुए कहा कि अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई जिन बस संचालकों के विरुद्ध की गई उनमें सोहेल शर्मा (वंदे भारत बस सर्विस), सहनवाज खान, अली अहमद (राजधानी बस सर्विस), अरुण लाट (सर्वमंगला बस सर्विस), जितेंद्र यादव, हनुमान ट्रैवल्स, अली राजा (कैपिटल बस सर्विस) गुरदीप सिंह (कस्तूरिया बस सर्विस),नीलिमा दुबे (दुबे ट्रैवल्स)इस्तियाक अहमद(आदर्श बस सर्विस), भोला प्रसाद(आशीष ट्रैवल्स)शिव ठाकुर, भंजन सिंह(यश ट्रैवल्स, हितेश ट्रैवल्स) हरवेश सिंह जुनेजा (जुनेजा बस सर्विस) नीरज राय(रितिका बस सर्विस), अखिलेश पाठक, लक्की यादव तथा राकेश खुरेज (

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page