छत्तीसगढ़रायगढ़

पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को जांजगीर में आयोजित…


रायगढ़।छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक आमसभा 17 मई 2026 को श्री लखनलाल थवाईत आर्या मैरिज गार्डन (मनका दाई मंदिर के पास )खोखरा, जांजगीर (छ. ग.)में आयोजित की गयी है. जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्त अध्यक्ष पी आर यादव महासचिव उमेश मुदलियार द्वारा विगत 1 वर्ष के कार्यकाल में पेंशनर्स हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी जायेगी एवं आगामी कार्यकाल के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी. महासभा में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे और प्रस्ताव पारित किये जायेंगे. शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष छः ग कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन को लेकर पेंशनरो में काफी उत्साह है प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ जिले से भी काफी संख्या पेंशनर्स भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, पेंशनरों की समस्याओं को लगातार उठाता रहा है. प्रांतीय सम्मेलन में पेंशनरों की लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान के लिए कार्रवाई एवं राज्य पुनर्गठन अधिनियम के धारा 49 (6) का गलत व्याख्या करते हुए मध्य प्रदेश शासन से सहमति के नाम पर महंगाई राहत भुगतान में विलंब पर कार्यवाही पर विचार , पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू कराने की मांग , पेंशनरों को 80 वर्ष आयु के स्थान पर 70 वर्ष की आयु में पेंशन में 20% वृद्धि करने की मांग,, राज्य के चतुर्थ वर्ग के पेंशनरों को राज्य शासन के तीर्थ यात्रा योजना में शामिल करने की मांग,सभी जिलों में सियान सदन बनाए जाने की मांग पर विचार कर कार्यवाही की जाएगी , इसके अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के नियमावली में संशोधन पर विचार किया जाएगा एवं सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जा जायेंगे
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय महामंत्री बिंदेश्वर राम रौतिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के. के.स्वर्णकार, पीसी साहू, यू आर पटेल रवि गुप्ता सचिव आर एन साहू कोषाध्यक्ष शारदा मिश्रा जिला शाखा के पदाधिकारी एस एल भगत, अमृत लाल हिमधर, नीलमणि पाढ़ीग्राही, विनय मोहन ठेठवार,गोकुल पटेल,रमाशंकर शुक्ला,निराकार चौहान, टिल्लो राम, लक्ष्मी प्रसाद कोंध, सुदर्शन उरांव आदि रमन यादव अध्यक्ष खरसिया शाखा, धीरेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष घरघोड़ा शाखा, सी. एल. साहू अध्यक्ष लैलूंगा आदि ने प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होकर कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page