
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 11 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनेश श्रीवास्तव द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह नियुक्तियां अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम, 2025 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 13 मई 2025 को दिए गए आपराधिक अपील क्रमांक 865/2025, जितेंद्र अलियस कल्ला बनाम राज्य (दिल्ली सरकार) फैसले के निर्णय एवं आदेश का भी अनुपालन किया गया है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को पूर्ण न्यायालय (फुल कोर्ट) की स्वीकृति के बाद इन अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।





