जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर के आरिज़ खान ने जीता स्टेट फाइनल, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

रायपुर। राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुनियर उभरते खिलाड़ी आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अंडर-11 श्रेणी के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आरिज़ खान का चयन मिनी सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आरिज़, मोहम्मद शाहिद खान के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। कोच और साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रदेश के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने आरिज़ को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई है कि आरिज़ नेशनल में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

पचेड़ा में 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… जांजगीर-चांपा। विधायक

Read More »

कलेक्टर श्री महोबे ने खोखरा एवं कुटरा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण…

किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा.. जांजगीर। जिले में समर्थन मूल्य पर

Read More »

9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन…

जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी

Read More »

जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर के आरिज़ खान ने जीता स्टेट फाइनल, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

रायपुर। राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुनियर उभरते खिलाड़ी आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन

Read More »

रिलेटेड खबरें